
नई दिल्ली : केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर पर छापा मारने का विरोध कर रहे सीपीएम कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गाड़ियों पर हमला किया है।समाचार एजेंसियों के अनुसार, ईडी अधिकारी तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे। इस दौरान पिनाराई विजयन के घर पर केंद्रीय एजेंसी की तलाशी के विरोध में सीपीएम कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे।कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों की गाड़ी पर हमला किया। एएनआई ने कार पर हमले की कई तस्वीरें जारी की हैं।
द हिंदू अखबार की एक ख़बर में भी हमले की पुष्टि की गई है और एक तस्वीर भी है जिसमें दिख रहा है कि एक सफेद कार को भीड़ धक्का देकर गिराने की कोशिश कर रही है। कार का विंड स्क्रीन टूटा हुआ है। बुधवार की सुबह पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर ईडी छापेमारी के लिए पहुंची थी। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राज्य में कुल 10 जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

