फोटो वायरल के बाद बेटी की हत्या मामला, पलामू में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल भी जब्त

पलामू के चर्चित युवती हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया है। जांच में कथित फोटो वायरल करने और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News : झारखंड के पलामू जिले में बेटी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कथित तौर पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद हुई हत्या से जुड़ा है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को लेस्लीगंज क्षेत्र में एक युवती की उसके पिता द्वारा कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। जांच में पुलिस को पता चला कि घटना से पहले युवती की कथित आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी।

एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने बताया कि आरोपी राजबली मेहता और एक अन्य व्यक्ति पर युवती की तस्वीर लेकर उसे कथित तौर पर वायरल करने और बदनामी फैलाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि जब यह जानकारी युवती के पिता अगस्त मेहता को मिली, तो उन्होंने गुस्से में आकर अपनी बेटी की हत्या कर दी।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त राजबली कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिससे कथित तौर पर फोटो ली गई और फैलायी गई थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।