
JioEV ने अपना नया स्मार्ट एसी ईवी चार्जर एरीज 7.4 kW प्रो लॉन्च कर दिया है। यह चार्जर खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो घर, ऑफिस या कमर्शियल सेटअप में सुरक्षित और स्मार्ट चार्जिंग सुविधा चाहते हैं। कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस पर्सनल यूज के साथ-साथ हाउसिंग सोसाइटी और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए भी उपयोगी साबित होगा।
स्मार्ट कनेक्टिविटी की सुविधा
इस चार्जर की सबसे बड़ी खासियत इसकी एडवांस कनेक्टिविटी है। इसमें 4G,वाई-फाई और लैन सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स JioToPower ऐप के जरिए चार्जिंग स्टेटस मॉनिटर कर सकते हैं और रिमोट कंट्रोल फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कहीं से भी चार्जिंग को मैनेज करना आसान हो जाता है।
RFID फीचर से बढ़ेगी सुरक्षा
चार्जर में RFID सपोर्ट दिया गया है, जिससे केवल ऑथराइज्ड यूजर ही चार्जिंग शुरू कर पाएंगे। यह फीचर खासकर उन जगहों पर फायदेमंद है, जहां एक ही चार्जिंग स्टेशन को कई लोग इस्तेमाल करते हैं। ऑफिस, फ्लीट सर्विस और हाउसिंग सोसाइटी के लिए यह एक बेहतर विकल्प माना जा रहा है।
कई EV कारों के साथ होगा कंपैटिबल
JioEV एरीज 7.4 केवी प्रो में 5 मीटर लंबी केबल और यूनिवर्सल Type-2 कनेक्टर दिया गया है। यहटाटा नेक्सन ईवी, एमजी विंडसर ईवी और किआ ईवी6 समेत कई इलेक्ट्रिक कारों के साथ काम करता है।
एडवांस सेफ्टी फीचर्स
चार्जर को IP65 और IK10 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी, धूल और झटकों से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें ओवरकरंट, ओवरवोल्टेज, शॉर्ट सर्किट, ग्राउंड फॉल्ट और सर्ज प्रोटेक्शन जैसे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही यह OCPP सपोर्ट करता है, जिससे इसे बड़े EV चार्जिंग नेटवर्क से आसानी से जोड़ा जा सकता है।

