
झारखंड: झारखंड के कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में कैंसर के इलाज की सुविधा मिलने वाली है। बता दें राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में कैंसर मरीजों के लिए जल्द ही पैट स्कैन मशीन लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।
पिछले करीब 6 महीने से चल रही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इस दिशा में आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। यह सुविधा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर संचालित होगी।
रिम्स निदेशक डा. राजकुमार बताते हैं कि इसके शुरू होने के बाद झारखंड के कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब तक इस जांच के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों या निजी संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था।

