पटना : बिहार के समस्तीपुर जिले में बृहस्पतिवार को 14 लोगों को लेकर जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लापता हैं। यह हादसा समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर दियारा के पास तेज हवा के कारण हुआ। पटना जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, आज सुबह करीब 5:45 बजे बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के पास स्थित बिंद टोली के 14 लोग नाव पर सवार होकर समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित सुल्तानपुर दियारा गए थे।
समस्तीपुर में नाव पलटने से दो लोगों की मौत, पांच लापता
समस्तीपुर के सुल्तानपुर दियारा में तेज हवा के कारण नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अब भी लापता हैं।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
