गढ़वा में नाबालिग बेटी की हत्या मामले में पिता गिरफ्तार, शादी को लेकर विवाद के बाद वारदात का आरोप

गढ़वा के केतार क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या मामले में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में शादी को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa News : झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय किशोरी की हत्या के आरोप में उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शादी को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

मामला परती कुशवानी गांव का है। पुलिस को घर से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर बंद घर का ताला खोला गया। अंदर किशोरी का शव बरामद हुआ। मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी पिता को हिरासत में लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर बेटी की शादी बाहर राज्य में तय की थी, जिसका वह विरोध कर रही थी। इसी विवाद के बाद घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।