
Jharkhand High Court ; गढ़वा जिले के भंडरिया थाना से जुड़े मामले में नक्सली सुनील उरांव उर्फ बीरबल उर्फ विधायक जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायाधीश रोगोंन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच ने सुनवाई के बाद उन्हें जमानत प्रदान की।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में भंडरिया थाना में सुनील उरांव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उस पर लोगों को धमकाने, लेवी वसूली की मांग करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद 20 अक्टूबर 2023 को झारखंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
बताया जाता है कि सुनील उरांव प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP का सब जोनल कमांडर रह चुका है। उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों के कई थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हालांकि, हाईकोर्ट द्वारा जमानत मिलने के बाद इस मामले को लेकर कानूनी और सुरक्षा एजेंसियों की नजर बनी हुई है।

