प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : राकेश सिन्हा

झारखंड कांग्रेस ने प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों को छह माह की प्रोबेशन अवधि पर रखा, एआईसीसी की निगरानी में प्रशिक्षण और प्रदर्शन के आधार पर होगी आगे की नियुक्ति।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की ओर से अधिसूचित प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों एवं मीडिया रिसर्च टीम के सदस्यों को प्रारंभिक रूप से छह माह की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि पर रखा गया है। इस अवधि के दौरान सभी चयनित सदस्यों को प्रत्येक माह आयोजित होने वाले पूरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। साथ ही उनके कार्य प्रदर्शन की नियमित समीक्षा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के कम्युनिकेशन विभाग की ओर से की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा नें बताया कि छह माह की परिवीक्षा अवधि के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का मूल्यांकन एआईसीसी के कम्युनिकेशन विभाग की ओर से किया जाएगा। समीक्षा के बाद चयनित व्यक्तियों को राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तर पर नियुक्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष के माध्यम से अनुशंसित किया जाएगा।

इसी क्रम में 27 मई को एआईसीसी के कम्युनिकेशन विभाग ने पीसीसी को टैलेंट हंट प्रक्रिया में चयनित 30 उम्मीदवारों की सूची भेजी है। इनमें से आधे उम्मीदवार पहले से ही पीसीसी की ओर से अधिसूचित सूची में शामिल हैं। शेष 15 उम्मीदवारों के संबंध में एआईसीसी के कम्युनिकेशन विभाग के निर्देशानुसार पृष्ठभूमि सत्यापन (बैकग्राउंड वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इन उम्मीदवारों को भी छह माह की परिवीक्षा अवधि पर शामिल किया जाएगा। सिन्हा नें कहा की इस पहल का उद्देश्य संगठन की मीडिया एवं जनसंपर्क क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाना तथा योग्य एवं प्रशिक्षित प्रवक्ताओं का एक मजबूत समूह तैयार करना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।