टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में चार गिरफ्तार, वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

कोलकाता के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जांच जारी है रही है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kolkata News: तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर दौरे के दौरान हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ये गिरफ्तारियां इलाके से जुटाए गए वीडियो फुटेज के आधार पर रात भर की छापेमारी के दौरान की गईं। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर कस्बे में शनिवार को डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर कई लोगों ने पत्थर, अंडे फेंके और अपशब्द कहे, जो क्रिकेट हेलमेट पहनकर और अपने सहयोगियों की मदद से भीड़ से बच निकले।

चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए बनर्जी पर हमला हुआ था। बाद में उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे थे। अज्ञात लोगों ने नेता के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की और ”चोर, चोर” के नारे लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने बनर्जी पर कथित तौर पर लात-घूंसे बरसाकर उन पर शारीरिक हमला करने की कोशिश की जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज कर लिया है क्योंकि रविवार तक न तो बनर्जी और न ही तृणमूल कांग्रेस ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को बरुईपुर की अदालत में पेश किया जाएगा। बाद में बनर्जी को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कुछ समय के लिए भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।