सोनम वांगचुक एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं जो सही से अपना काम नहीं कर रहा: सोनाक्षी सिन्हा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि अब जो होना होगा, होगा। कोई बात नहीं, लेकिन चुप नहीं बैठ सकती। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि मुझे शायद ऐसे बयान नहीं देने चाहिए थे लेकिन मैं चुप नहीं रह सकती।

सोनम वांगचुक 18 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कुछ नहीं खाया। वो किसके लिए बैठे हैं। वो उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं जिनका भविष्य उन्हें बर्बादी की ओर जाता दिखायी दे रहा है। वो उन बच्चों के लिए लड़ रहे हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। वो एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं जो सही तरीके से अपना काम नहीं कर रहा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।