बक्सर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, सिकंदराबाद एक्सप्रेस से 55 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

बक्सर रेलवे स्टेशन पर RPF ने सिकंदराबाद एक्सप्रेस से 55 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बैग लावारिस मिलने पर कार्रवाई हुई और तस्कर मौके से फरार हो गए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Illegal Liquor Seizure: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बक्सर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की एक खेप बरामद की है। यह बरामदगी सिकंदराबाद–दानापुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12791 डाउन) से की गई, जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्टेशन पर रूटीन चेकिंग के दौरान RPF की टीम ट्रेन के कोचों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कोच में तीन लावारिस बैग संदिग्ध अवस्था में मिले। यात्रियों से पूछताछ के बाद जब किसी ने बैगों पर दावा नहीं किया, तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कब्जे में लेकर तलाशी ली।

तलाशी में बैगों के अंदर से कुल 55 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 8 PM व्हिस्की, आफ्टर डार्क और रॉयल स्टैग ब्रांड की बोतलें शामिल थीं। बरामद खेप को तुरंत जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, शराब तस्कर इस खेप को बिहार के विभिन्न इलाकों में खपाने की योजना बना रहे थे, लेकिन RPF की सघन जांच और सतर्कता के कारण वे बैग छोड़कर मौके से फरार हो गए।

फिलहाल जीआरपी ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों की जानकारी के आधार पर तस्करों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।