
राजस्थान पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों से किया संवाद
रांची : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को राजस्थान पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।राहुल गांधी किशनगढ़ से पुष्कर पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस जिलाध्यक्षों से संवाद किया। वाइल्ड रोज रिसॉर्ट में आयोजित इस शिविर में देशभर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। शिविर में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने प्रशिक्षण शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जिला अध्यक्षों को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

