डैम में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों में पसरा मातम

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा अरसाहा हेसला स्थित डैम में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक का नाम शशि उरांव (24 वर्ष) है, जो लोहरदगा का निवासी बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शशि उरांव अपने पांच दोस्तों के साथ रविवार को पतरातु डैम स्थित मूरकट्टी गांव निवासी गौरव उरांव के घर आया था।

इसी दौरान सभी दोस्तों ने डैम में नहाने का प्लान बनाया और वे लोग डैम में नहाने गए। नहाने के दौरान शशि उरांव डूब गया। उसके साथ नहा रहे दोस्तों को जब शशि दिखाई नहीं दिया, तब सभी दोस्तों के बीच परेशानी का माहौल बन गया और खोजबीन शुरू कर दी गई।

काफी तलाश के बाद वह मिला, जिसके बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। उस वक्त तक शशि की सांसें चल रही थीं। उसके दोस्तों के मुताबिक, उसे 15 मिनट तक सीपीआर दिया गया। इसके बाद उसे भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद दोस्तों के बीच उदासी का माहौल है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।