ऑपरेशन ‘नार्कोस’ के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 61 किलोग्राम गांजा बरामद

ऑपरेशन नार्कोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बक्सर के तीन युवकों को गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंपा गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ganja Seized : रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन ‘नार्कोस’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30.50 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में बिहार के बक्सर जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार 30 मई को आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची और अपराध शाखा रांची द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में तीन संदिग्ध युवक चार ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग के साथ मिले। पूछताछ में उन्होंने बैगों में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली।

ट्रेन से तीनों संदिग्धों को उनके सामान सहित नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारकर जांच की गई। जांच में आयुष सिंह (22), प्रिंस कुमार (21) और अंकित पाठक (19) सभी बक्सर के कब्जे से 61 पैकेट गांजा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रताप सिंह नेगी के निर्देश पर डीडी किट से परीक्षण में बरामद पदार्थ गांजा पाया गया। इसके बाद जब्त सामान और आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।