
Ranchi News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को रांची के प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक शीष भाटिया के सुपुत्र लव भाटिया को श्रद्धांजलि दी। वे लव भाटिया के अंतिम अरदास में शामिल हुए और यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति। गौरतलब है कि लव भाटिया ने बीते दिनों सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी।

