
झारखंड: झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब सभी स्कूली विद्यार्थियों को सरकार ई-साइकिल देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ई-साइिकल वितरण के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इसे लेकर उन्होंने इस विभाग के साथ स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उद्योग विभाग के बीच समन्वय पर जोर दिया है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में कहा कि वर्तमान आवश्यकता एवं बदलते परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को पारंपरिक साइकिल के स्थान पर ई-साइकिल उपलब्ध कराने के लिए एक समन्वित एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का लाभ पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो।

