
नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि वर्ल्ड आर्चरी पारा सिरीज के खिलाड़ी अहमदाबाद के होटल क्राउन प्लाजा में ठहरेंगे। मंगलवार को वे सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली वर्ल्ड आर्चरी पारा सिरीज की तैयारियों को लेकर अहमदाबाद स्थित होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में खिलाड़ियों के ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटल क्राउन प्लाजा, अहमदाबाद को अंतिम रूप दे दिया गया है। हमें विश्वास है कि यहां उपलब्ध उत्कृष्ट व्यवस्थाएं खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करेंगी।

