रांची 2 जून कांग्रेस प्रवक्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कल, संगठनात्मक मजबूती एवं प्रभावी संवाद पर होगा विशेष फोकस—-राकेश सिन्हा

रांची में कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 3 जून को आयोजित होगा, जिसमें प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों को प्रभावी संवाद, मीडिया प्रबंधन और संगठनात्मक मजबूती का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Razi Ahmad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Congress : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कल 3 जून दिन बुधवार को समय 11 बजे से रांची के प्रेस क्लब में प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों एवं मीडिया रिसर्च टीम के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया की इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के मीडिया प्रतिनिधियों को कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों, संगठनात्मक दृष्टिकोण एवं समसामयिक राजनीतिक विषयों पर बेहतर समझ प्रदान करना तथा जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने के लिए तैयार करना है।

सिन्हा ने कहा की कांग्रेस का मानना है कि वर्तमान समय में मीडिया एवं जनसंचार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में पार्टी के प्रवक्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों को तथ्यों, आंकड़ों एवं नीति संबंधी विषयों की गहन जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे विभिन्न मंचों पर कांग्रेस का पक्ष मजबूती और प्रभावशीलता के साथ रख सकें। इसी उद्देश्य से इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, डॉ रामेश्वर उराँव ,सहित कई गण्यमान्य लोग कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में पार्टी की भूमिका, संविधान निर्माण में योगदान तथा देश के विकास और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में कांग्रेस की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा करेंगे । इसके साथ
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रबंधन, प्रेस वार्ता की तैयारी, प्रेस विज्ञप्ति लेखन, टीवी डिबेट में प्रभावी प्रस्तुति, डिजिटल मीडिया के उपयोग तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिम्मेदार और तथ्यपरक संवाद स्थापित करने के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रतिभागियों को यह भी बताया जाएगा कि भ्रामक सूचनाओं और दुष्प्रचार का तथ्यात्मक एवं संयमित तरीके से किस प्रकार जवाब दिया जाए।

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि पार्टी का प्रत्येक प्रवक्ता केवल संगठन का प्रतिनिधि नहीं होता, बल्कि वह कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता की आकांक्षाओं का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए प्रवक्ताओं का प्रशिक्षण संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पार्टी संवाद, लोकतंत्र और जनभागीदारी की राजनीति में विश्वास करती है। यही कारण है कि समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और प्रवक्ताओं की क्षमता वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह प्रशिक्षण शिविर न केवल मीडिया में पार्टी की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करेगा, बल्कि जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में भी सहायक सिद्ध होगा।

कांग्रेस को विश्वास है कि इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे आगामी दिनों में जनता की आवाज तथा कांग्रेस की नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राकेश सिन्हा
मीडिया प्रभारी
प्रदेश कांग्रेस

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।