
भारतीय फिल्म उद्योग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और पूर्व केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) अध्यक्ष पहलाज निहलानीका 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से लिवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। हालांकि, उनकी मृत्यु के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में
पहलाज निहलानी ने 1980 और 1990 के दशक में कई लोकप्रिय और व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों का निर्माण किया। उनकी फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता हासिल की। उनके बैनर तले बनी चर्चित फिल्मों में आँखें, शोला और शबनम, पाप की दुनिया, मिट्टी और सोना और गुनाहों का फैसला शामिल हैं।
फिल्मी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
उनके निधन पर कई फिल्मी हस्तियों और सहयोगियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीबीएफसी के अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड परिवार की ओर से दिवंगत निर्माता के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जाती हैं।
आज होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज स्थित श्मशान घाट में किया जा सकता है। उनके जाने से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे निर्माता को खो दिया है, जिन्होंने दशकों तक मनोरंजन जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

