दिल्ली होटल अग्निकांड में बोकारो की इंजीनियर सुरभि की मौत, शव पहुंचते ही जैनामोड़ में पसरा मातम

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में बोकारो की इंजीनियर सुरभि कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। शव जैनामोड़ पहुंचते ही परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi Hotel Fire : दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुई भीषण आगजनी की घटना ने झारखंड के बोकारो जिले के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में जैनामोड़ निवासी 26 वर्षीय सुरभि कुमारी की जलकर मौत हो गई। हादसे में कुल 21 लोगों की जान गई है।

मृतका सुरभि कुमारी जैनामोड़ के विकास आटा चक्की संचालक रमेश प्रसाद बरनवाल की पुत्री थीं। वह पेशे से इंजीनियर थीं और मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। जानकारी के अनुसार, वह कंपनी के कार्य से जुड़े एक इंटरव्यू में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थीं।

परिजनों के मुताबिक, इंटरव्यू से एक दिन पहले सुरभि अपनी बड़ी बहन के घर रुकी थीं। अगले दिन वह मालवीय नगर स्थित होटल में इंटरव्यू के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान होटल में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद गुरुवार को सुरभि का शव दिल्ली से उनके पैतृक आवास जैनामोड़ लाया गया। जैसे ही शव घर पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम दर्शन के लिए आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और बरनवाल समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

सुरभि की असमय मौत से पूरे जैनामोड़ क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक प्रतिभाशाली इंजीनियर और परिवार की उम्मीद मानी जाने वाली सुरभि के निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इस संबंध में जैनामोड़ के सर्किल इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली के होटल में लगी आग की घटना में जैनामोड़ निवासी सुरभि कुमारी की मौत होने की जानकारी परिजनों से प्राप्त हुई है। मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।