राज्यसभा रण से पहले झामुमो की बड़ी बैठक, सीएम आवास में मंथन तेज, उम्मीदवार के नाम पर जल्द लग सकती है मुहर

राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में झामुमो विधायकों की अहम बैठक जारी है, जिसमें हेमंत सोरेन सहित वरिष्ठ नेता शामिल हैं और उम्मीदवार के नाम पर चर्चा तेज है

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो विधायकों की एक बैठक मुख्यमंत्री आवास में हो रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, बसंत सोरेन, मंत्री सुदिव्य सोनू, दीपक बिरुआ, वैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, योगेंद्र प्रसाद हफीजुल हसन हिस्सा ले रहे हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद झामुमो अपने राज्यसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है। इससे पहले एक प्रेसवार्ता में झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य कह चुके हैं कि पार्टी अभी उम्मीदवार को लेकर वार्मअप कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।