
नई दिल्ली : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि अंडमान-निकोबार में विश्व का सबसे सुंदर टूरिस्ट हब बनने की क्षमता है। श्री गांधी इन दिनों अंडमान-निकोबार के दौरे पर हैं और वहां समुद्र में गोताखोरी का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें सस्टेनेबल डेवलपमेंट और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखकर विकास की नीतियां बनानी होंगी। उन्होंने देश के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अंडमान और निकोबार के खूबसूरत द्वीपों पर आएं और खुद महसूस करें और देखें कि भारत के पास किस किस्म का खजाना है।


