कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार घोषित कर झामुमो को ठेस पहुंचाया : सुप्रियो भट्टाचार्य

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच तनातनी खुलकर सामने आ गई है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कांग्रेस पर एकतरफा फैसला लेने और गठबंधन को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आठ तारीख को तीन बजे से पहले पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देगी

रांची : राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और झामुमो के बीच की तनातनी अब सतह पर आ गयी है। शुक्रवार को झामुमो के कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित कर झामुमो को ठेस पहुंचाया है। झारखंड में सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही है।ऐसे में राज्यसभा का उम्मीदवार कौन होगा इसको लेकर फैसला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करना था लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने प्रत्याशी घोषित कर पार्टी को ठेस पहुंचाया है। वे आग्रह कर सकते थे, निवेदन कर सकते थे लेकिन उन्होंने निर्णय ले लिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आठ तारीख को तीन बजे से पहले पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि 16 वाला भी सपना देख रहा है और 21 वाला भी सपना देख रहा है। लेकिन चाहिए तो 28 वाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ हमने एकतरफा प्यार सैक्रिफाइस के साथ किया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।