डीपीएस बोकारो के छात्र रहे नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक के ईडी

डीपीएस बोकारो के पूर्व छात्र नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त, आईआईटी में ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल करने वाले मिश्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : डीपीएस बोकारो के छात्र रहे नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर यानि ईडी नियुक्ति किए गए हैं। वे स्कूल के 1993 बैच के छात्र रहे हैं। उन्होंने परमेश्वरन अय्यर का स्थान लिया है जो 1981 बैच के यूपी कैडर के आइएएस अधिकारी रहे हैं। नीलकंठ मिश्रा ने डीपीएस बोकारो से स्कूलिंग के बाद आइआइटी इंट्रेंस एक्जाम में पूरे भारत में चौथा स्थान हासिल किया था। श्री मिश्रा एक्सिस बैंक के चीफ इकोनोमिस्ट रह चुके हैं। नीलकंठ मिश्रा की सफलता पर डीपीएस बोकारो के प्रिंसिपल एएस गंगवार ने खुशी जतायी है और कहा है कि वे डीपीएस बोकारो के साथ देश के युवाओं के भी प्रेरणास्रोत हैं।

Share This Article