आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत, पिता और पड़ोसी गंभीर रूप से झुलसे

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ के कुजू कोयलांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर की है, जब पुत्र, पिता और पड़ोसी आंगन की सीढ़ी पर बैठे थे। पिता और पड़ोसी भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मृतक का नाम साहिल कुमार बताया जा रहा है, वहीं झुलसे लोगों में विनोद महतो और मनीष कुमार शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, तेज बारिश के दौरान मुरपा कठराटोला, कुजू निवासी विनोद महतो अपने बेटे और पड़ोसी के साथ आंगन की सीढ़ी पर बैठे थे। इसी दौरान भयंकर आवाज के साथ तेज रफ्तार से आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। साहिल कुमार और विनोद महतो को इलाज के लिए रांची के द हॉप अस्पताल ले जाया गया। वहीं डॉक्टरों ने साहिल कुमार को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी ओर विनोद महतो का इलाज जारी है और पड़ोसी मनीष कुमार को मुरला के मनोरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कुजू ओपी प्रभारी अनिल राजेश कुमार अस्पताल पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।