17 जून तक झारखंड में मानसून की एंट्री, आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

झारखंड में भीषण गर्मी के बीच 17 जून तक मानसून के प्रवेश की संभावना है, 9 जून से कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 17 जून तक मानसून के प्रवेश की संभावना है। हालांकि इसके असर दिखने में 2-3 दिन का समय लग सकता है, जिसके बाद राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदल जाएगा।

9 जून से कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 9 जून को रामगढ़, बोकारो, रांची, गुमला और खूंटी में वज्रपात, तेज हवा और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 10 जून को भी मौसम अस्थिर रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी झारखंड और मध्य भाग के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगहों पर तेज हवाएं (40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) और वज्रपात हो सकता है।

11-12 जून को बदलेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 11 जून से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 12 जून से अगले तीन दिनों तक कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है। 11 जून को धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 12 जून से कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

रांची से लेकर चाईबासा तक बढ़ा तापमान

सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 2.6 डिग्री बढ़ा है। मेदिनीनगर में तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसमें 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रहा, जो 4.5 डिग्री बढ़ा है। बोकारो में तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चाईबासा में 40.8 डिग्री दर्ज किया गया, जहां पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।