जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : हेमंत सोरेन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्ध तरीके से हर घर तक नल से जल पहुंचाएं। पेयजल संकट की संभावना वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी कर समाधान सुनिश्चित करें। जलापूर्ति योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें। इसी तरह राज्य की जल सहियाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करें।

वर्षा जल संचयन एवं रिचार्ज पिट आदि के माध्यम से भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करें। अनुपयोगी चापाकलों के बोरिंग का उपयोग रिचार्ज पिट के रूप में कर जल संरक्षण को बढ़ावा दें। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी कर सभी नागरिकों तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाए। प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने तथा बेहतर कार्य करने वाले गांवों को प्रोत्साहित करें। समीक्षा बैठक में विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।