केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया मुसाबनी कंसेंट्रेटर प्लांट विस्तार परियोजना का शुभारंभ

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयासों से मंगलवार को हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स में केन्दाडीह खदान के पुनः संचालन और मुसाबनी कंसेंट्रेटर प्लांट विस्तार परियोजना का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और सांसद विद्युत बरण महतो ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर परियोजना की शुरुआत की।

केन्दाडीह खदान का पुनः संचालन क्षेत्र में रोजगार, औद्योगिक विकास और आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। साथ ही मुसाबनी कंसेंट्रेटर प्लांट के विस्तार से देश की तांबा उत्पादन क्षमता को भी मजबूती मिलेगी। यह आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।