देवघर में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता अभियान शुरू

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : देवघर जिला प्रशासन ने नशीले पदार्थों के सेवन और उनके अवैध कारोबार के खिलाफ एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसकी शुरुआत देवघर समाहरणालय परिसर से की गई। इस अवसर पर उपायुक्त और एसपी ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं को नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

रैली में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और सेविकाएं शामिल हुईं। सभी ने तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। यह जागरूकता रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, मेलों और शैक्षणिक संस्थानों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। इस दौरान एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है और दोषियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने आम लोगों से अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और ऐसी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। उनका कहना है कि समाज के सहयोग से ही नशा मुक्त देवघर का सपना पूरा किया जा सकता है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।