‘अल्फा’ में आलिया भट्ट के दमदार एक्शन अवतार ने मचाई धूम

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर अपने नए अवतार को लेकर चर्चा में हैं। आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के टीजर में आलिया दमदार एक्शन करती नजर आ रही हैं, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। आमतौर पर बड़े पर्दे पर अभिनेत्रियों को ऐसे एक्शन-केंद्रित किरदार कम ही मिलते हैं, लेकिन आलिया ने इस मौके को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निभाया है। फिल्म में प्रभावशाली एक्शन सीक्वेंस के लिए आलिया ने करीब तीन महीने तक विशेष ट्रेनिंग ली। उनके स्टंट्स को अधिक वास्तविक और प्रभावशाली बनाने के लिए लॉस एंजिलिस से स्टंट डायरेक्टर्स को बुलाया गया था। उन्होंने आलिया को कैमरे के सामने सही तरीके से पंच और स्टंट करने की तकनीक सिखाई।

 

शाहरुख खान ने की आलिया की तारीफ

 

टीजर रिलीज होने के बाद आलिया के एक्शन अवतार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक्टर शाहरुख खान ने भी इंस्टाग्राम पर उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “बहुत बढ़िया आलिया, लोगों का दिल टूटने से लेकर हड्डियां टूटने तक, पिछले कुछ सालों में तुम्हारा स्किल सेट लगातार बढ़ रहा है।” फिल्म में बॉबी देओल भी अहम रोल में नजर आएंगे और वह आलिया के पिता का किरदार निभा रहे हैं। 3 जुलाई को सिनेमा में रिलीज होने वाली ‘अल्फा’, यशराज फिल्म्स के चर्चित स्पाइ यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है।

Share This Article