रांची में पुलिस का बड़ा एक्शन! ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों की खैर नहीं, शहरभर में चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान

रांची में पुलिस का एंटी-क्राइम और ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान तेज, वाहनों की सघन जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 रांची: राजधानी रांची में अपराध पर लगाम कसने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिलेभर में एंटी-क्राइम चेकिंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व और अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी की निगरानी में एक व्यापक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा दस्तावेज समेत अन्य जरूरी कागजातों की जांच की। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी गई, ताकि किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

वहीं, ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन की मदद से वाहन चालकों की जांच की। जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए लोगों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क पर मौजूद हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। साथ ही लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।