बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव को मिला कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष का पद

कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स कल्याण एसोसिएशन ने कैलाश यादव को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया। श्रमिकों, ओबीसी वर्ग और सामाजिक अधिकारों की लड़ाई को मिलेगी नई मजबूती।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव को कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स कल्याण एसोसिएशन का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में उन्होंने 12 जून 2026 को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी। कैलाश यादव ने बताया कि कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने उन पर भरोसा जताते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि कैलाश यादव एक प्रखर, जुझारू और अनुभवी वक्ता हैं। उन्होंने लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर श्रमिकों तथा वंचित वर्गों के हितों के लिए काम किया है। उनके पास जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने कहा कि कैलाश यादव हमेशा मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। इसके साथ ही पिछड़े और अतिपिछड़े वर्गों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए भी लगातार संघर्ष करते रहे हैं। इन्हीं कार्यों को देखते हुए उन्हें संगठन की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गुलाब सिंह ने उम्मीद जताई कि कैलाश यादव अपने राजनीतिक और सामाजिक अनुभव का उपयोग करते हुए सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल (कोलफील्ड) समेत अन्य क्षेत्रों में कार्यरत ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों और श्रमिकों के विकास तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे। कैलाश यादव के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मध्यप्रदेश के सतना से पांच बार लोकसभा सांसद रहे तथा लोकसभा की अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह, कोल इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव जय बहादुर सिंह यादव सहित राजद और विभिन्न श्रमिक संगठनों के नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।