झारखंड कैबिनेट बैठक आज, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

रांची में 15 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें कई अहम नीतिगत फैसलों और विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक 15 जून को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक झारखंड मंत्रिपरिषद की यह बैठक शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।

बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। माना जा रहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं, विकास परियोजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर इस दौरान निर्णय लिए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक बैठक का विस्तृत एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े कई बड़े फैसले इस बैठक में सामने आ सकते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।