
रांची : आइटीआरएचडी के राज्य प्रमुख श्रीदेव सिंह ने मंगलवार को रामगढ़ के डीसी रितुराज से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने गोला के प्राचीन मंदिर के संरक्षण पर चर्चा की। रामगढ़ डीसी रितुराज ने इस प्राचीन मंदिर के संरक्षण कार्य में रुचि दिखायी और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस दौरान श्री देव सिंह ने उन्हें आइटीआरएचडी के चेयरमैन शशिकांत मिश्रा की आत्मकथा की एक प्रति भेंट की। इस मुलाकात में श्रीदेव सिंह के साथ चंदन कुमार और शुभम कुमार भी बने रहे।

