राजधानी रांची के रातू रोड पर दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन युवकों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

रांची के रातू रोड स्थित महतो होटल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, पुलिस जांच में जुटी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के रातू रोड स्थित महतो होटल के पास देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर जा रहे तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक  देर रात तीन युवक सड़क से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस वाहन चालक की पहचान करने के साथ-साथ हादसे की वजहों की भी जांच कर रही है। वहीं, घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।