योग दिवस: प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग अभ्यास के लिए छह लाख संगठनों ने कराया पंजीकरण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत 'योग संगम' पोर्टल पर छह लाख से अधिक संगठनों ने पंजीकरण कराया है। देशभर में सामूहिक योग सत्रों की व्यापक योजना तैयार।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में ’12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ (आईडीवाई-2026) मनाने की तैयारियों के बीच आयुष मंत्रालय के ‘योग संगम’ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले संगठनों का आंकड़ा छह लाख के पार पहुंच गया है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। ‘आईडीवाई 2026’ की इस प्रमुख पहल ‘योग संगम’ का मुख्य उद्देश्य ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ (सीवाईपी) पर आधारित समकालिक योग सत्रों के माध्यम से देश भर के विभिन्न संस्थानों और स्थानीय समुदायों को एक मंच पर लाना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।