झारखंड में मिले 61 कोरोना पॉजिटिव मरीज़, एक मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI/रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में 61 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और रांची में एक मरीज की मौत हुई है, जबकि कोरोना से 47 मरीज ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ विभाग की ओर से गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रांची से 31 मरीज मिले है।

बोकारो से 1, चतरा से 1, देवघर से 2, धनबाद से 2 मरीज मिले है।

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 16, गुमला से 1, हजारीबाग से 1 मरीज मिले है।

साहिबगंज से 1, रामगढ़ से 4, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 1 मरीज मिले है।

इसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 120129 हो गई है।

इनमें 486 सक्रिय केस हैं जबकि अब तक 118552 लोग ठीक हुए हैं।

इसी तरह अब तक राज्य में 1091 मरीज पीड़ितों ने अपनी जान गंवाई है।

वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत हैं।

Share This Article