
Turamdih Displaced Committee Meets Arjun Munda: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर तुरामडीह विस्थापित समिति का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।
गौरतलब है कि तुरामडीह माइंस की स्थापना के कारण नांदुप मौजा के अनेक परिवार विस्थापित हुए हैं। उनके घर, खेती-बाड़ी, पारंपरिक पूजा स्थल एवं धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण हुआ, जिसके कारण आज भी कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित हैं।
समिति के सदस्यों ने बताया कि 1 जून को विस्थापित और प्रभावित ग्रामीणों तथा कंपनी प्रबंधन के बीच हुए समझौते पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। साथ ही, पूर्व में सौंपे गए मांग पत्र पर भी कंपनी प्रबंधन द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से लोगों में व्यापक असंतोष है।

