
लंदन: केअर स्टॉर्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से सोमवार को इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के चयन की समयसीमा भी तय करते हुए कहा कि नए नेता का चुनाव जुलाई के मध्य तक कर लिया जाएगा।
स्टॉर्मर (63) ने कहा कि लेबर पार्टी के नए नेता के चुने जाने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रहेंगे। उन्होंने नए नेता को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया।

