सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे प्रशांत ने सीए की परीक्षा में लहराया परचम

धनबाद के प्रशांत कुमार महतो ने कठिन परिस्थितियों के बीच सीए इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर सफलता हासिल की। उनके संघर्ष और मेहनत की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कठिन परिस्थितियों को मात देकर हासिल की बड़ी सफलता

धनबाद : सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो एवं भाजपा नेत्री तारा देवी के बेटे प्रशांत कुमार महतो ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार, बलियापुर प्रखंड तथा पूरे धनबाद जिले का नाम रोशन किया है। प्रशांत की सफलता इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के चुनौतीपूर्ण दौर में यह उपलब्धि हासिल की है। अपने अस्वस्थ पिता के इलाज के लिए हैदराबाद में रहते हुए उन्होंने उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाई। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से सीए परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी।

पारिवारिक जिम्मेदारियों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रशांत ने अपनी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी तथा दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर सफलता अर्जित की। उनकी यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो चुनौतियों के बीच अपने सपनों को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशांत कुमार महतो की इस सफलता पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रशांत की यह उपलब्धि साबित करती है कि कठिन परिस्थितियां सफलता के मार्ग में बाधा नहीं, बल्कि उसे और अधिक मजबूत बनाने का अवसर होती हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।