कोलकाता में अचानक भरभराकर गिरी निर्माणाधीन गोदाम की छत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत ढह जाने से उसके मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक चार लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है।

उन्होंने कहा, ”तारातला इलाके में ब्रेस पुल के निकट ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर पूर्वाह्न में इस गोदाम की छत गिर गई। हमारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना के समय कुछ लोग वहां काम कर रहे थे। हमें आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं।” अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन समूह, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीम घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारी भी बचाव कार्य में मदद करते दिखे, जबकि गिर चुके लोहे के बीम को हटाने के लिए क्रेन और मशीनों को लगाया गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।