मुंद्रा पोर्ट पर पकड़ी 3000 किलो हेरोइन मामला : दिल्ली निवासी हरप्रीत सिंह तलवार ईडी की गिरफ्त में

मुंद्रा पोर्ट हेरोइन मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली निवासी हरप्रीत सिंह तलवार को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राष्ट्रीय राजधानी में छह जगहों पर छापेमारी के बाद दिल्ली निवासी हरप्रीत सिंह तलवार को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 13 सितंबर 2021 को मुंद्रा पोर्ट पर पकड़ी गई लगभग 3000 किलो हेरोइन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई। तलवार को गिरफ्तार कर विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया। ईडी ने बताया कि तलवार इस मामले का मुख्य आरोपी है। जांच में सामने आया कि बड़ी मात्रा में हेरोइन को अध-प्रसंस्कृत टैल्क (talc) की खेप में छिपाकर भारत लाया गया। एनआईए ने इस मामले में छह चार्जशीट दाखिल कीं। आरोप है कि तलवार ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान और दुबई से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के साथ मिलकर काम किया। इस गिरोह का मास्टरमाइंड वितायश कोसर उर्फ राजू दुबई है, जो वांछित आरोपी है। जांच में पता चला कि ड्रग्स की बिक्री से लगभग 74 करोड़ रुपये कमाए गए। यह पैसा हवाला के जरिए अफगानिस्तान भेजा गया और आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल हुआ। तलवार को गिरोह से विदेशी सामान (खजूर, परफ्यूम, ड्राई फ्रूट्स आदि) और नकद भुगतान मिलता था। उसने करीब 1.65 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की। तलवार ने अपने कर्मचारियों और दोस्तों के नाम पर कई कंपनियाँ बनाई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।