बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों में आतंकी विचारधारा फैलाने के 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

एनआईए ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश से जुड़े संगठन आईएमके की आतंकी साजिश मामले में 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है, जो पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में सक्रिय था।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के एक सहयोगी संगठन द्वारा पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में अपनी विचारधारा फैलाने के लिए रची गयी आतंकी साजिश के मामले में 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एनआईए की जांच में सामने आया कि आरोपियों की इमाम महमूदर काफिला (आईएमके) नामक संगठन की साजिश में सक्रिय भूमिका थी। यह प्रतिबंधित जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का एक सहयोगी संगठन है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।