रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि भव्य राममंदिर में अरबों रुपये की चोरी की बात सामने आ रही है। ऐसे में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में महीनों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र के ट्रस्टी और सेवकों पर भारी मात्रा में रुपए की चोरी का विषय सार्वजनिक हुआ और जांच की मांग उठती रही थी।

इस दौरान सपा, कांग्रेस और आप सहित विपक्षी दल दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते रहे लेकिन श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा सहित मौजूद सभी लोगों ने विपक्षी दलों के मांग को खारिज करते रहे और गबन-घोटाले की बातों को इंकार करते रहे। अब इस मामले में सरकार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को तत्काल भंग करना चाहिए।


