पीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य डॉ. एनपी सिंह ने दिया इस्तीफा, कार्रवाई को बताया एकतरफा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार के पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के प्राचार्य पद से हटाए जाने के बाद डॉ. एनपी सिंह ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को एकतरफा और ‘तानाशाहीपूर्ण’ बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

डॉ. सिंह ने शुक्रवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिए बिना ही पद से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 1988 से पीएमसीएच से जुड़े हुए हैं और इतने लंबे सेवाकाल के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने उनसे कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।