

रांची : विधायक सीपी सिंह ने रविवार को सदर अस्पताल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवजात एवं छोटे बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें पल्स पोलियो की ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई गई तथा आमजनों को इसके महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक अभिभावक का यह दायित्व है कि वे अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। स्वस्थ एवं सुरक्षित बचपन ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और झारखंड को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर मेयर रोशनी खलखो सहित सदर अस्पताल के अधिकारी, चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे।





