
Blood Donation Camp : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को धातकीडीह में अर्पण संस्था की ओर से आयोजित 11वें रक्तदान शिविर में शामिल हुए। का अवसर प्राप्त हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। वर्षों से अर्पण संस्था निरंतर रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन कर मानव सेवा की इस पावन परंपरा को आगे बढ़ा रही है। समाज के प्रति संस्था की यह निस्वार्थ सेवा एवं समर्पण वास्तव में अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर जमशेदपुर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो, टाटा स्टील के उपाध्यक्ष डी. बी. सुन्दरमन जी, संस्था के अध्यक्ष जुगुन पाण्डेय,संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले जी, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

