पाकिस्तान ने 10 जुलाई से अवैध अफगान नागरिकों को गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए

पाकिस्तान सरकार ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। बिना वैध वीजा वाले अफगान नागरिकों की 10 जुलाई से गिरफ्तारी के निर्देश जारी हुए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पेशावर: पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने देशभर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ व्यापक अभियान के निर्देश दिए हैं साथ ही बिना वैध वीजा के पाकिस्तान में रह रहे अफगान नागरिकों को 10 जुलाई से गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। गृह मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मुख्य सचिवों, चारों प्रांतों के पुलिस महानिदेशकों (आईजीपी) तथा इस्लामाबाद प्रशासन को अवैध विदेशी नागरिक प्रत्यावर्तन योजना का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।अधिसूचना में कहा गया है कि 11 जुलाई से सभी प्रांतीय प्रशासन को गिरफ्तारियों और कार्रवाई से संबंधित दैनिक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजनी होगी। सरकार ने इस अभियान को ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ करार दिया तथा सभी संबंधित विभागों को आदेश दिया है कि वे इन निर्देशों का प्रभावी और सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।