
रांची : शहर के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार के बेटे डॉ सृजन सिन्हा ने इटली में अपनी प्रतिभा दिखायी है। डॉ सृजन सिन्हा ने यहां के बोलोनिया शहर में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन पीडियाट्रिक रेस्पिरेटरी डिजीज में अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। उनका शोध पत्र विश्वभर के अग्रणी बाल रोग विशेषज्ञों के भेजे गए शोधपत्रों में से चयनित किया गया था। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उनके शोधपत्र का चयन और प्रस्तुतीकरण उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान क्षमता का प्रमाण है। वर्तमान में डॉ सृजन सिन्हा एम्स ऋषिकेश से डीएम की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।डॉ राजेश ने अपने बेटे की उपलब्धि पर कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है।

