
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह घटनाक्रम उस समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले चंपत राय ने इस विवाद की ‘नैतिक जिम्मेदारी’ लेते हुए पद छोड़ने की पेशकश की थी।

